ड्रैगन से पंगा लेने के लिए तैयार अमेरिका? बाइडन बोले- चीन के हमला करने की स्थिति में ताइवान की रक्षा करेगा US

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2022

बीजिंग। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यदि चीन ताइवान पर हमला करने की कोशिश करता है, तो अमेरिकी बल उसकी रक्षा करेंगे। चीन इस स्वशासित द्वीप पर अपना दावा करता है। समाचार चैनल ‘सीबीएस न्यूज’ पर प्रसारित ‘60 मिनट्स’ कार्यक्रम के दौरान एक साक्षात्कार में बाइडन से रविवार को पूछा गया कि ‘‘यदि चीन ताइवान पर हमला करता है, तो क्या अमेरिकी बल, अमेरिकी पुरुष एवं महिलाएं उसकी रक्षा करेंगे।’’ इसके जवाब में बाइडन ने ‘‘हां’’ कहा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दावा, कहा- आप नेता दुर्गेश पाठक को ED ने भेजा है सम्मन

बाइडन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सरकार ने समुद्र में मिसाइल दागकर और निकटवर्ती इलाकों में लड़ाकू विमान उड़ाकर ताइवान को धमकाने की कोशिश की है तथा अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने ताइवान की यात्रा की है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप