महिलाओं के बारे में बाइडेन की सोच भी 'तालिबानी', कहा- सैन्य बल के माध्यम से अधिकारों की रक्षा करने की कोशिश तर्कसंगत नहीं

By अभिनय आकाश | Aug 19, 2021

तालिबान का क्रूर चेहरा एक बार फिर से सामने आ रहा है। अफगानिस्तान में चरमपंथी संगठन तालिबान ने काबुल पर कब्जा करने के बाद देश के लोगों के लिए कुछ करने और उनकी जिंदगी सुधारने की बात कही है। लेकिन ये बात अफगानिस्तान में रह रहे लोगों के गले से नहीं उतर रही। खासकर महिलाओं के मामले में तालिबान का दावा कोरा साबित हो रहा है। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के समय को लेकर बाइडन प्रशासन की तीखी आलोचना हो रही है। लेकिन इन सब बातों से बेपरवाह राष्ट्रपति जो बाइडेन अपने फैसले को लगातार अपने बयानों के जरिये सही ठहराते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही महिला के अधिकारों की रक्षा को लेकर भी जतायी जा रही चिंता को भी तवज्जो नहीं दिया है। 

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा पर दिया ये बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के साथ व्यवहार को लेकर देश-दुनिया द्वारा जताई जा रही चिंता को जरा भी तवज्यो नहीं देते हुए कहा कि सैन्य बल के माध्यम से दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने की कोशिश तर्कसंगत नहीं है।  

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश