पुतिन पर दिए विवादित बयान पर बाइडन ने कहा, ‘‘आक्रमण पर अपना स्वभाविक आक्रोश व्यक्त कर रहा था’’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2022

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा कि यूरोप में सप्ताहांत में की गई उनकी टिप्पणी कि उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ‘‘सत्ता में नहीं रह सकते’’, यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर उनका स्वभाविक आक्रोश था और यह रूस में सत्ता परिवर्तन के संबंध में अमेरिकी नीति में किसी भी बदलाव का संकेत नहीं है। बाइडन ने अपने उस बयान के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया, जिसके संबंध में उनका प्रशासन पिछले कई दिनों से सफाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने दिवंगत कल्याण सिंह, अभिनेता विक्टर बनर्जी, 63 अन्य को पद्म पुरस्कार से नवाज़ा

यूरोप में उनकी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं ना तब और ना अभी नीति परिवर्तन की बात कर रहा हूं। मैं बस स्वभाविक आक्रोश व्यक्त कर रहा था और इस संबंध में माफी नहीं मांगने वाला।’’ बाइडन ने पिछले सप्ताह कहा था, ‘‘यह शख्स (पुतिन) सत्ता में नहीं रह सकता।

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब