Biden Kyiv Visit: बाइडेन की सरप्राइज यात्रा ने बढ़ाया यूक्रेन का कॉन्फिडेंस, महिला सांसद ने कहा- हम अकेले नहीं हैं

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरप्राइज कीव यात्रा ने यूक्रेन के कॉन्फिडेंस को बढ़ाकर रख दिया है। यूक्रेन की सांसद लिसा यास्को ने कहा कि जो बाइडेन की आज यूक्रेन की अचानक यात्रा "यूक्रेनियाई लोगों के लिए प्रतीकात्मक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हमें लगता है कि हम अकेले नहीं हैं और सैन्य समर्थन आ रहा है। यास्को ने कहा कि हमले को करीब एक साल हो गया है। आज, तथ्य यह है कि जो बाइडेन एक अघोषित यात्रा पर पहुंचे। ये यूक्रेनियन के लिए प्रतीकात्मक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमें लगता है कि हम अकेले नहीं हैं और सैन्य समर्थन आ रहा है। यह एक ऐसी चीज है जिसकी बहुत जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन के लिए यह वक्त सैन्य सहायता दोगुनी करने का: UK PM Rishi Sunak

यास्को ने भी भारत से मदद मांगी और कहा, 'मैं भी भारत से मदद मांग रहा हूं। हमें वास्तव में आपके समर्थन की जरूरत है। सांसद ने कहा कि युद्धग्रस्त देश के कई शहरों में बिजली और हीटिंग की सुविधा नहीं है, भले ही तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे चला गया हो। हालांकि, यूक्रेन के पूर्व और दक्षिण सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।  

प्रमुख खबरें

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा