By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2022
वाशिंगटन| यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बारे में यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अगले सप्ताह यूरोप की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बाइडेन 24 मार्च को ब्रसेल्स में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की पिछले हफ्ते पोलैंड और रोमानिया के पूर्वी हिस्से के नाटो देशों की यात्रा के बाद बाइडन यह यात्रा करेंगे।