कोविड-19 से जान गंवाने वाले 5,00,000 अमेरिकियों की याद में व्हाइट हाउस में होगा एक मिनट का मौन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 5,00,000 लोगों की याद में सोमवार को व्हाइट हाउस में एक मिनट का मौन रखेंगे और मोमबत्ती जलाएंगे। अमेरिका में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला सामने आने के करीब एक साल बाद सोमवार को देश में मृतकों की संख्या पांच लाख से ज्यादा हो जाने की आशंका है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि बाइडन संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की याद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। उनके साथ प्रथम महिला जिल बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तथा उनके पति डग एमहॉफ भी होंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर