Ramadan में Modern Dating कितनी जायज? जानें Unmarried Couples के लिए क्या हैं सख्त हिदायतें

By एकता | Feb 18, 2026

रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है। यह वक्त सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नहीं, बल्कि दिल, सोच और रिश्तों को भी साफ करने का होता है। ऐसे में चाहे कपल्स शादीशुदा हों या अभी रिश्ते में हों, रोजे की पवित्रता बनाए रखने के लिए कुछ खास रूहानी गाइडलाइंस का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: बेहतर Love Life के लिए पुरुष-महिलाएं अपनाएं ये Sexual Health Rules

रमजान के दौरान मैरिड और अनमैरिड, दोनों तरह के कपल्स के लिए सबसे पहली हिदायत होती है कि वह फितना (लालच) से खुद को बचाकर रखें। इस्लाम में शादी से पहले फिजिकल रिलेशनशिप की इजाजत नहीं है और रमजान में इस नियम की अहमियत और बढ़ जाती है। किसी भी तरह की शारीरिक नजदीकी या ऐसी परिस्थिति बनाना, जिससे जज्बात बेकाबू हों, इस पाक महीने की भावना के खिलाफ माना जाता है।

जानकारों की मानें तो आज के मॉडर्न या वेस्टर्न कॉन्सेप्ट वाली डेटिंग रमजान के नियमों के खिलाफ हैं। इसलिए कपल्स को सलाह दी जाती है कि गैर-जरूरी मुलाकातें और बातचीत कम रखें। अगर बात करना जरूरी हो, तो साफ इरादे के साथ, बिना फ्लर्ट के और शालीन तरीके से करें।

रमजान में खलवा यानी एकांत का नियम और सख्ती से लागू होता है। अनमैरिड लड़का-लड़की का बंद जगह में अकेले रहना सही नहीं माना जाता। आज के डिजिटल जमाने में यह बात ऑनलाइन दुनिया पर भी लागू होती है, देर रात की वीडियो कॉल्स, पर्सनल चैट्स या इमोशनल मैसेजिंग रोजे की रूहानियत को कमजोर कर सकती है। मैरिड कपल्स को भी रोजे के दौरान संयम बरतने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: Busy Life में भी सेक्स ड्राइव रहेगी हाई, अपनाएं किचन और शॉवर वाले ये Spontaneous आइडियाज

इस महीने में कपल्स से उम्मीद की जाती है कि वे अपने पहनावे, बात-चीत और व्यवहार में पूरी शालीनता रखें। बातचीत को रोमांटिक बातों से हटाकर दुआ, इबादत, दान और खुद को बेहतर इंसान बनाने जैसे पॉजिटिव टॉपिक्स की ओर मोड़ना ज्यादा बेहतर माना जाता है।

जो कपल्स भविष्य में शादी का इरादा रखते हैं, उनके लिए रमजान एक तरह का कैरक्टर टेस्ट होता है। यह वक्त बताता है कि रिश्ता सिर्फ फिजिकल अट्रैक्शन पर नहीं, बल्कि आपसी इज्जत, सब्र और साझा रूहानी वैल्यूज पर कितना मजबूत है। इस महीने की सीमाओं का सम्मान करके कपल्स न सिर्फ अपने ईमान, बल्कि एक-दूसरे के लिए अपने सम्मान को भी साबित करते हैं।

प्रमुख खबरें

Fake Emergency Chapter Controversy | सावधान! सोशल मीडिया पर घूम रही है NCERT की नकली किताब, काउंसिल लेगी कानूनी एक्शन

Venezuela Earthquakes | 32 की मौत- 700 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, बोले- संकट में हर संभव मदद को तैयार है भारत

Prabhasakshi NewsRoom: Indira Gandhi ने क्यों लगाई थी Emergency? Congress ने क्यों आधी रात को छीन लिये थे नागरिकों के सारे अधिकार?

Pune Murder Mystery | परफेक्ट मर्डर के लिए 238 घंटे की सीक्रेट प्लानिंग! आरोपी चेतन ने पुलिस को चकमा देने के लिए नौकर के फोन से बुना था जाल