रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच NATO के पूर्वी क्षेत्र के नेताओं से मिलेंगे Biden

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2023

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के पूर्वी क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे। पोलैंड और यूक्रेन के चार दिवसीय दौरे के समापन के पहले बाइडन नाटो के पूर्वी क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात कर यूक्रेन पर रूस के हमले के असर और अन्य खतरों के बारे में चर्चा करेंगे। नाटो के पूर्वी क्षेत्र में आने वाले देशों को ‘बुखारेस्ट नाइन’ कहा जाता है। इनमें बुल्गारिया, चेक गणराज्य, एस्तोनिया, हंगरी, लात्विया, लिथुआनिया, पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया शामिल हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी मंगलवार को संबोधित करते हुए यूक्रेन और उसका साथ दे रहे पश्चिमी देशों की आलोचना की। पुतिन ने अमेरिका-रूस के बीच हथियार नियंत्रण संधि में अपनी भागीदारी भी निलंबित करने की घोषणा की। बाइडन ने मंगलवार को वारसा में मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया सैंडू से मुलाकात की, जिन्होंने पिछले हफ्ते दावा किया था कि रूस विघटनकारी ताकतों का इस्तेमाल करके उनके देश की सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया