Japan में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को राष्ट्रपति के विदेश यात्रा पर रवाना होने की पूर्व संध्या पर यह जानकारी दी। राष्ट्रपति जो बाइडन की इस यात्रा की अवधि में कटौती की गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सामरिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने जी-7 यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्हें (बाइडन को) क्वाड के अन्य सदस्य देशों के नेताओं - भारत के प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ भी मुलाकात का अवसर मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जलवायु संकट को दूर करने और अच्छे रोजगार पैदा करने के लिए राष्ट्रपति बाइडन के आर्थिक एजेंडे को जी-7 कार्रवाई के लिए एक खाका के तौर पर पेश करेंगे और साथ ही स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी लाने के लिए साहसिक कार्रवाई की आवश्यकता को बढ़ावा देंगे। हम दुनिया भर के विकासशील देशों का समर्थन करने के लिए आगे की कार्रवाई करने के लिहाज से एक सकारात्मक एजेंडा पेश करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: Indian Ocean में मछली पकड़ने में इस्तेमाल चीनी नौका के डूबने की खबर, 39 लोग लापता : मीडिया

किर्बी ने कहा, ‘‘हम विश्व बैंक जैसे संस्थानों की मदद करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करेंगे ताकि वे उन वैश्विक चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से समाधान कर सकें जो जलवायु परिवर्तन सहित गरीबी में कमी लाने के उसके मुख्य मिशन को सीधे प्रभावित करती हैं। राष्ट्रपति के पास प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मिलने का अवसर भी होगा, जहां वे सम्मेलन से इतर साझा सुरक्षा, आर्थिक, बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे और निश्चित रूप से जापान के साथ हमारे गठबंधन को बेहतर बनाने के तरीकों की तलाश करेंगे।

प्रमुख खबरें

Hormuz Strait पर बढ़ा तनाव: Iran की IRGC Navy की खुली चेतावनी, नए Shipping Route पर होगी सख्त कार्रवाई

Indian Air Force: IAF Recruitment में बड़ा बदलाव, अब GATE Score से Technical Branch में मिलेगी सीधी एंट्री

Kejriwal का बड़ा हमला: SIT जांच सिर्फ़ एक धोखा, ताकतवरों को बचाने का Cover-Up

Real Estate Market | भारतीय रियल एस्टेट में उछाल: अप्रैल-जून तिमाही में देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़ी