व्हाइट हाउस में इराक के प्रधानमंत्री से मिलेंगे जो बाइडेन, 26 जुलाई को होगी प्रस्तावित बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2021

वाशिंगटन। राष्ट्रपति जो बाइडेन इस महीने के अंत में वाशिंगटन में इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदिमी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच 26 जुलाई को प्रस्तावित बैठक अमेरिका-इराक संबंधों में ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रही है जब इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ लगातार हमलों के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। जनवरी में बाइडेन के कार्यभार संभालने के बाद से अमेरिकी अड्डों को निशाना बनाकर कम से कम आठ ड्रोन हमले और 17 रॉकेट हमले हुए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि बाइडन इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन की ‘‘हार सुनिश्चित करने समेत इराक के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा के मोर्चे पर द्विपक्षीय सहयोग’’ मजबूत करने की दिशा में आशान्वित हैं। अमेरिकी बलों पर हमले के लिए ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों पर आरोप लगता रहा है।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार