Mississippi में मारे गए अश्वेत किशोर की याद में राष्ट्रीय स्मारक स्थापित करेंगे बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शिकागो के अश्वेत किशोर एमेट टिल और उसकी मां मैमी टिल-मोबली की याद में इलिनॉइस और मिसिसिपी में तीन जगह पर राष्ट्रीय स्मारक स्थापित करने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमेट पर 1955 में मिसिसिपी में एक श्वेत महिला को देखकर सीटी बजाने के आरोप लगे थे, जिसके बाद उसे अगवा कर प्रताड़ित किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: तीव्र धाराएं तैराकों के लिए खतरनाक, वैज्ञानिक इन समुद्र की नदियों को समझ रहे हैं

अधिकारी के मुताबिक, एमेट की याद में राष्ट्रीय स्मारक बनाने संबंधी उद्घोषणा पर दस्तखत के लिए 25 अगस्त की तारीख इसलिए चुनी गई है, क्योंकि अश्वेत किशोर का 1941 में इसी दिन जन्म हुआ था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्मारक उन जगहों पर स्थापित किए जाएंगे, जहां एमेट ने अपनी जिंदगी के यादगार पल जिए थे, जहां उसके हत्यारों को दोषी ठहराया गया था और जहां उसकी मां ने अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए लंबा आंदोलन किया था।

प्रमुख खबरें

Crude Oil 100 डॉलर के करीब पहुंचा, भारत का तेल आयात बिल और महंगाई बढ़ने की आशंका

PIF Summit: ड्रैगन की दादागिरी पर भड़के सदस्य देश, Blue Pacific को Red करने की बीजिंग की साजिश नाकाम

Delhi Chandni Chowk का 800 साल पुराना Gauri Shankar Temple, जहां दूर होती हैं विवाह की बाधाएं

Israel vs Iran: ईरानी शासन का अंत निकट, PM Netanyahu ने भरी हुंकार, Erdogan ने लगाया साजिश का आरोप