जो बाइडेन ने व्लादिमीर पुतिन को बताया हत्यारा, रूस ने लिया ये एक्शन

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2021

 अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की भूमिका को लेकर जो बाइडेन ने सवाल उठाए हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुतिन को हत्यारा बताया है। जिसके बाद रूस ने वाशिंगटन में मौजूद अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति को लेकर कहा कि पुतिन ने ट्रंप के समर्थन में प्रचार करने का आदेश दिया था। रूस ने बाइडेन को लेकर बिना तथ्य कई सूचनाएं फैलाने की कोशिश की और रूस की भूमिका को  लेकर बाइडेन बहुत नाराज हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन, एस-400 से संबधित मुद्दे पर हो सकती है बातचीत

नेशनल इंटेलिजेंस डॉयरेक्टर के ऑफिस से जारी 15 पन्नों की रिपोर्ट में कहा कि ट्रंप के कुछ शीर्ष सहयोगी रूस के हाथों में खेल रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप को फायदा पहुंचाने के लिए पुतिन ने या तो चुनाव में दखल देने के ऑपरेशन की निगरानी की ती या कम से कम उसकी मंजूरी दी थी। इससे पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और पूर्व स्पेशल काउंसल रॉबर्ट म्यूलर ने कहा था कि रूस ने 2016 में भी अमेरिकी चुनाव में दखल दिया था जिससे ट्रंप की उम्मीदवारी को बढ़ावा मिल सके। 

प्रमुख खबरें

Congress MP Bimol Akoijam पर हमलों से Manipur BJP में बेचैनी, दांव उलटा पड़ने की चिंता

भतीजे Vidit Olak को खोकर टूटे Yo Yo Honey Singh, Instagram पर साझा किया भावुक संदेश

विपक्ष जनादेश न मिलने से हताश, BJP नेता Nitin Nabin ने Rohtak में साधा निशाना

Azam Khan को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, Ghaziabad की डासना जेल भेजे गए