भतीजे Vidit Olak को खोकर टूटे Yo Yo Honey Singh, Instagram पर साझा किया भावुक संदेश

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 01, 2026

इस समय रैपर सिंगर यो यो हनी सिंह के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गायक हनी सिंह ने अपने भतीजे विदित ओलक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रविवार को सुबह पंजाब के जालंधर में एक सड़क हादसे में विदित अलोक की जान चली गई है।

हनी सिंह ने भतीजे के निधन पर जताया दुख

सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह जानकारी शेयर की। अपने भतीजे के निधन की पुष्टि करते हुए उन्हें गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक भावुक संदेश शेयर करते हुए लिखा, 'यह मेरे लिए एक बहुत ही बुरा दौर है... अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ, कृपा करें।'

हादसे में चली गई जान

आपको बता दें कि, जालंधर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ, जहां वे बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवकों की फॉक्सवैगन कार नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दोनों ही युवक की जान चली गई।

विदित ओलक को अपना भतीजा मानते थे सिंगर

दोनों मृतकों की पहचान लोकप्रिय पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हनी सिंह म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के साथ काम कर चुके हैं। इसलिए वह विदित ओलक को अपना भतीजा मानते थे।

पुलिस का आया बयान

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि, कार बीएमसी चौक की तरफ से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे के समय कार में 5 लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि हादसे में जाने गंवाने वाले दोनों युवकों के परिजनों ने पुलिस से आगे की कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों के शव परिवारों को सौंप दिया है।

प्रमुख खबरें

रामलीला मैदान में Tejashwi Yadav का वार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार पर हमला, जनता से बोले- किसी एक को चुनिए

Punjab में AAP को झटका, विधायक Chetan Singh Jouramajra और Harmeet Pathanmajra ने दिया इस्तीफा

Congress के पतन की वजह बनेगी महारैली, JP Nadda का Rahul Gandhi पर तीखा वार