बाइडन ने रूस को चेताया, यूक्रेन में प्रवेश करने पर रूस को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को रूस को चेताया कि अगर उसने यूक्रेन में दाखिल होने की कोशिश की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि रूस अगर यूक्रेन में प्रवेश करने का फैसला लेता है तो उसे बेहद गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे, जिनमें कड़े आर्थिक प्रतिबंध भी शामिल हैं। यही नहीं, मैं पूर्वी क्षेत्र (पोलैंड, रोमानिया आदि) में अमेरिकी सेना और नाटो की मौजूदगी बढ़ाने में भी गुरेज नहीं करूंगा।’ मंगलवार सुबह बाइडन ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा, ‘रूसी बलों की तैनाती में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: 14 मुठभेड़, 28 आतंकी के खट्टे किए थे दांत, जांबाज ASI बाबूराम को मरणोपरांत अशोक चक्र से किया गया सम्मानित

साकी ने क्षेत्र में तनाव घटाने की किसी भी कोशिश का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘हम यूक्रेन संकट को लेकर अपने कई सहयोगियों और साझेदारों के संपर्क में हैं। हालांकि, मेरे पास भारतीय अधिकारियों से चर्चा पर स्पष्ट रूप से बताने के लिए कुछ भी नहीं है। हम क्षेत्र में तनाव घटाने की हर कोशिश का स्वागत करते हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi