दिल्ली के LG का बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के OSD निलंबित, जानें पूरा मामला

By अंकित सिंह | May 29, 2024

एक आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) डॉ. आरएन दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वीके सक्सेना ने निजी नर्सिंग होम के अनियमित और अवैध पंजीकरण में कथित संलिप्तता के लिए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के ओएसडी डॉ. आरएन दास को निलंबित करने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से छह नवजात शिशुओं की मौत के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Hospital Fire । सात नवजात बच्चों की मौत, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, केजरीवाल-भारद्वाज ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

भाजपा ने विवेक विहार में बच्चों के अस्पताल की पंजीकरण प्रक्रिया में भी दास की भूमिका का आरोप लगाया है, जहां शनिवार रात आग लगने की घटना में छह नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में निजी नर्सिंग होम के पंजीकरण और नियामक प्रबंधन की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) से जांच कराने का आदेश दिया है। राजनिवास के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार के एक अस्पताल में आग लगने से छह नवजात शिशुओं की मौत के बाद यह आदेश दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

जुबिन गर्ग मौत मामला: दो आरोपियों की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी असम सरकार

Delhi के Sonia Vihar में महिला से शादी के लिए पति की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

मतदाता सूची विवाद पर BJP का Congress पर निशाना, कहा बिना शिकायत लगाए आरोप

Tiger Shroff की कार पर मुंबई में फायरिंग, विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा