लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, हेल्थ ऑफिसर के ठिकानों पर छापेमारी

By सुयश भट्ट | Feb 11, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाही की है। लोकायुक्त टीम ने नगर निगम जोन-4 के सफाई अधिकारी सतीश टांग को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सतीश ने रिश्वत नगर निगम जोन-5 के स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण के लिए मांगी।

इसे भी पढ़ें:Unnao में खेत में मिला दलित युवती का दफनाया हुआ शव, मायावती ने सपा नेता पर उठाए सवाल 

वहीं अधिकारी ने एक प्लास्टिक व्यापारी से 10 हजार रूपए की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत फरियादी पंकज खूबचंदानी ने लोकायुक्त से की। इस मामले की जांच के दौरान हेल्थ ऑफिसर अजय श्रवण को दोषी पाया गया ।

आपको बता दें कि टीम ने अधिकारी के सहयोगी नगर निगम जोन-4 के सफाई अधिकारी सतीश टांग को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है। इसी के साथ ही लोकायुक्त ने श्रवण को भी आरोपी बनाया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। टीम ने सतीश को भोपाल रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार रात ट्रैप किया। लोकायुक्त अजय श्रवण की तलाश में जुटी है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी