Bihar: नीतीश कुमार पर सम्राट चौधरी का बड़ा आरोप, शराब की होम डिलीवरी से कमा रही जदयू

By अंकित सिंह | May 03, 2023

भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) पर 10,000 करोड़ रुपये के अवैध शराब घोटाले का आरोप लगाया। इस दौरान सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी नाम लिया। बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज हर घर में शराब पहुंच गई है और नीतीश कुमार को होम डिलीवरी के जरिए पैसा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी अवैध शराब में 10 हजार करोड़ रुपये का घोटाला कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन शराब माफिया के साथ सहयोग कर रहा है और सारा पैसा जदयू के खाते में भेज रहा है। इसलिए आज हम संकल्प लेते हैं कि 2024 में हम बिहार में पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal की शानो शौकत देखकर राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी भी हो गये हैरान

माना जा रहा है कि बिहार भाजपा अध्यक्ष के इस बयान से बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ सकती है। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि सासाराम में अमित शाह के कार्यक्रम को डिस्टर्ब करने के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने कुचक्र रचा और वहां दंगा कराया गया। महागठबंधन सरकार के जन विरोधी नीतियों एवं तुष्टिकरण के विरोध में एक दिवसीय महाधरना में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सम्मिलित हुए। वहीं, सासाराम में श्रीरामनवमी शोभायात्रा के दौरान दंगाइयों ने राजा चौधरी की हत्या कर दी थी। आज उनके परिजनों से मिलकर सम्राट चौधरी ने सांत्वना दिया तथा न्याय दिलाने का वादा किया।

प्रमुख खबरें

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे

Airtel Mobile Recharge Shock: एयरटेल ने प्रीपेड प्लान के ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 16% तक बढ़ी कीमतें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर