CM योगी का बड़ा ऐलान, माफियाओं की जब्त जमीन पर बनेंगे गरीबों के लिए मकान

By अंकित सिंह | Aug 19, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिन माफियाओं ने जमीनों पर कब्जा करके अपनी हवेली खड़ी की थी उन्हें ध्वस्त कर वहां गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे। इसे मुख्यमंत्री का माफियाओं के खिलाफ बड़ा कदम माना जा रहा है। विधान सभा में अपने बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि अब माफियाओं को जो अपने साथ लेकर जाएगा उन्हें मालूम है कि उनके पीछे पीछे बुलडोजर भी जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने भू-माफियाओं से ₹1,500 करोड़ की अवैध सम्पत्ति जब्त करने के साथ ध्वस्त भी की है, क्योंकि यह राज्य की सम्पत्ति थी। इसके अलावा योगी ने कहा कि गंगा मैया की कृपा प्रदेश पर बरसती है। भगवान श्रीराम व भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ। देश की स्वाधीनता आंदोलन का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश रहा। पर्यटन के क्षेत्र में चौथे-पांचवें स्थान पर रहा उत्तर प्रदेश आज पूरे देश में अव्वल है। सब हमारे हैं, उत्तर प्रदेश तो हमारे लिए परिवार है। 24 करोड़ लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं। 

प्रमुख खबरें

Thekrampatti Sub Jail से 17 कैदियों के भागने पर कार्रवाई, CM Vijay ने जेल उपाधीक्षक को किया निलंबित

बाढ़ के बीच Odisha Civil Service मुख्य परीक्षा तय समय पर, परीक्षार्थियों को मुफ्त परिवहन देगी सरकार

Sardar Patel ने मजबूत भारत की नींव रखी: National Unity Day पर अमित शाह का नमन

पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi के बलिदान दिवस पर Sonia Gandhi, खरगे और Rahul ने दी श्रद्धांजलि