Sharad Pawar का बड़ा ऐलान, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल होंगे NCP के कार्यकारी अध्यक्ष, अजित पवार को झटका

By अंकित सिंह | Jun 10, 2023

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसकी घोषणा खुद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने की और सुप्रिया सुले को हरियाणा और पंजाब की जिम्मेदारी भी दी गई है। पवार ने 1999 में उनके और पीए संगमा द्वारा स्थापित पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की। यह घोषणा शरद पवार के भतीजे और राकांपा के एक प्रमुख नेता अजीत पवार की उपस्थिति में की गई थी।

इसे भी पढ़ें: शरद पवार को दी जा रही है धमकियां? बेटी सुप्रिया सुले के WhatsApp नंबर पर आया Website से मैसेज

एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील तटकरे को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, किसान और अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. शरद पवार ने यह भी घोषणा की कि नंदा शास्त्री दिल्ली एनसीपी प्रमुख हैं। हालांकि, शरद पवार के भतीजे अजित पवार का नाम आज नहीं आया। इसे कही ना कही उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस दौरान शरद पवार ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों को साथ आना होगा, मुझे यकीन है कि इस देश की जनता हमारी मदद करेगी। 23 तारीख को हम सभी बिहार में मिलेंगे, चर्चा करेंगे और एक कार्यक्रम लेकर आएंगे और देश भर में यात्रा करेंगे और इसे लोगों के सामने पेश करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश