अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर हुए 4.5 करोड़ फॉलोअर्स, शेयर की Vintage तस्वीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन के ट्विटर फॉलोअर की संख्या शनिवार को 4.5 करोड़ हो गई। 78 वर्षीय अभिनेता ट्विटर पर सक्रिय रहनेवाले बॉलीवुड कलाकारों में से एक हैं। बच्चन फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया साइट पर मौजूद हैं। वहीं टम्लबर पर उनका एक निजी ब्लॉग भी है। ट्विटर पर बच्चन ने अपने एक प्रशंसक का शुक्रिया अदा किया, जिसने उनकी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें युवा बच्चन अपने पिता व कवि हरिवंश राय बच्चन का आशीर्वाद ले रहे हैं। इस तस्वीर पर बच्चन के प्रशंसक ने लिखा, ‘‘ 4.5 करोड़ की शुरुआत पूज्य मां और पूज्य बाबूजी के आशीर्वाद से हुआ।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर