By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2024
टाटा समूह के स्वामित्व वाली ऑनलाइन किराना कंपनी ‘बिग बास्केट’ मुनाफे में आने के बाद 2025 में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने पर विचार कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जब उनसे आईपीओ की योजना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘‘संभवतः हम इसे वर्ष 2025 में लायेंगे। लेकिन हम इसे टाटा पर छोड़ रहे हैं, इस पर हमारा मार्गदर्शन करने और हमें सलाह देने के लिए इससे बेहतर कोई नहीं हो सकता।