दिल्ली में AAP को लगा बड़ा झटका, अपने बेटे के साथ BJP में शामिल हुए पूर्व पार्षद राम नारायण भारद्वाज

By अंकित सिंह | Nov 11, 2024

दिल्ली विधानसभा चुानव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बांकनेर से आप के पूर्व पार्षद राम नारायण भारद्वाज अपने बेटे प्रदीप भारद्वाज के साथ आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद योगेन्द्र चंदोलिया की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। सचदेवा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारद्वाज 2017-2022 के दौरान उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाकानेर वार्ड में AAP पार्षद थे। इस दौरान राम नारायण भारद्वाज के सैकड़ों समर्थक भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: AAP को झटका, सीनियर नेता Sardar Harsharan Singh Balli ने छोड़ी पार्टी, बेटे के साथ भाजपा में हुए शामिल

वहीं, योगेन्द्र चंदौलिया ने कहा की आज राम नारायण भारद्वाज जी ने मुझे बताया है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को ही नहीं बल्कि अपने लोगों को भी ठगने का काम किया है और उसी के शिकार खुद राम नारायण भारद्वाज भी बने हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में सिर्फ अरविंद केजरीवाल की हुकुमत चलती है और वहां सिर्फ सुनने का अधिकार है बोलने का नहीं। जनता की सेवा करने पर अरविंद केजरीवाल और उनके विधायक दवाब डालते हैं। इसलिए आज बग़ैर शर्त के भारद्वाज अपने बेटे और सैकड़ों समर्थक के साथ भारतीय जनता पार्टी में नरेंद्र मोदी जी की नीतियों पर विश्वास करते हुए ज्वाइन किया है। अब नरेला विधानसभा में एक बहुत बड़ा वर्ग भारतीय जनता पार्टी को मज़बूती प्रदान करेगा। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह