UP में नतीजों से पहले भाजपा को बड़ा झटका, अब साइकिल की सवारी करेंगे रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक

By अंकित सिंह | Mar 05, 2022

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जिस बात की संभावना काफी पहले से लगाई जा रही थी आखिरकार आज वह दिख भी गया। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने आजमगढ़ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। आपको बता दें कि इससे पहले मयंक जोशी के साथ अखिलेश यादव ने एक तस्वीर भी साझा की थी। नतीजों से पहले इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए अजीब सी स्थिति बन गई है। चुनाव से पहले भाजपा का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी अब भी भगवा पार्टी में बनी हुई हैं। दूसरी ओर रीता बहुगुणा जोशी भी फिलहाल भाजपा में हैं लेकिन बेटा सपाई हो गए हैं। दरअसल, रीता बहुगुणा जोशी लगातार अपने बेटे मयंक जोशी के लिए लखनऊ कैंट से टिकट मांग रही थीं। इसके लिए उन्होंने पार्टी आलाकमान के समक्ष अपने इस्तीफे की भी पेशकश कर दी थी। बावजूद इसके रीता बहुगुणा जोशी के बेटे को टिकट नहीं मिल पाई। जब बीते 22 फरवरी को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मयंक जोशी के साथ तस्वीरों को साझा किया था। उसके बाद से यह तय हो गया था कि मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे, बस औपचारिक ऐलान होना बाकी था। मयंक जोशी शनिवार को आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा में अखिलेश यादव की जनसभा में पार्टी की सदस्यता हासिल की।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच