महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका, MLC चुनाव में महा विकास आघाड़ी ने मारी बाजी

By अंकित सिंह | Dec 04, 2020

महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां एमएलसी के 6 सीटों पर हुए चुनाव में सत्ताधारी महा विकास आघाड़ी ने 4 सीटें जीत ली है। धुले नंदुरबार की 1 सीट को भाजपा जीतने में कामयाब रही है जबकि एक सीट अमरावती में मतगणना जारी है जिस पर निर्दलीय विधायक आगे चल रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि भाजपा अपने दो गढ़ पुणे और नागपुर भी नहीं बचा सकी है। पुणे स्नातक सीट से एनसीपी के अरुण लाड और औरंगाबाद की स्नातक सीट से सतीश चह्वाण ने जीत हासिल की हैष कांग्रेस के जयंत दिनकर ने पुणे डिवीजन की सीट पर बाजी मारी है वहीं नागपुर डिवीजन की सीट भी कांग्रेस के खाते में गई है। नागपुर सीट का कांग्रेस के खाते में जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है क्योंकि यहां पिछले 5 दशकों से भाजपा और आरएसएस का गढ़ रहा है। महाराष्ट्र भाजपा के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इसी इलाके से आते हैं। चुनावी परिणामों पर बयान देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव के नतीजे हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं है। हम ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे थे लेकिन सिर्फ हमें एक सीट ही मिली है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि तीन पार्टी के साथ आने से ऐसा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि हम इस हार का आकलन करेंगे और कहां गलती हुई है इसको सुधरेंगे। उन्होंने शिवसेना पर तंज कसते हुए भी कहा कि जिस पार्टी के मुख्यमंत्री हैं, उसे कोई सीट नहीं मिली है।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा