Gurmeet Ram Rahim को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अब बेअदबी मामले में चलेगा केस

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट गुरु गंथ साहिब की 'बीर' (प्रति) की चोरी, हस्तलिखित अपवित्र पोस्टर लगाने और बरगारी में बिखरे हुए पाए गए पवित्र ग्रंथ के फटे पन्नों से संबंधित घटनाएं 2015 में फरीदकोट में हुई थीं।द्वारा पहले जारी किए गए स्थगन आदेश को हटाते हुए, बेअदबी के कई मामलों में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने का रास्ता साफ कर दिया है। हाई कोर्ट की रोक के कारण कई महीनों तक सुनवाई रुकी हुई थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। जिसके बाद अब कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: Haryana Election 2024: गुरमीत राम रहीम आज जेल से बाहर आएंगे, चुनावी राज्य में प्रवेश पर रोक

बेअदबी मामलों की जांच के दौरान, डेरा सच्चा सौदा से कथित संबंध रखने वाले कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। कुछ गवाहों और जांच रिपोर्टों ने इस बेअदबी को अंजाम देने में डेरा अनुयायियों की संलिप्तता की ओर इशारा किया, जिससे राम रहीम की संलिप्तता के बारे में संदेह और बढ़ गया।

प्रमुख खबरें

Awarapan 2 ने 2 दिनों में 50 करोड़ कमाए, गदर मचा रही Emraan Hashmi की फिल्म पर प्रोड्यूसर का हैरान करने वाला खुलासा

Nitin Nabin की New Team का ऐलान, वसुंधरा राजे, राम माधव और स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Emraan Hashmi और Himesh Reshammiya की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, इस दिन रिलीज होगी Gunmaaster G9

KVS NVS Tier 2 Result घोषित: टियर-2 परीक्षा के परिणाम और Final Answer Key जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोर