Trump को तगड़ा झटका, चीनी कंपनियों की भारत में दनादन एंट्री!

By अभिनय आकाश | Jan 10, 2026

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ समय से सुधार देखने को मिल रहा है और इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जो इन दोनों देशों के रिश्तों में बेहद सुधार ला सकती है। दरअसल ॉयटर्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारत चीन को एक बड़ी राहत देने जा रहा है। इसके लिए भारत चीनी कंपनियों पर लगाए गए 5 साल पुराने प्रतिबंध को अब हटा सकता है। जिसके बाद चीनी कंपनियां फिर से सरकारी टेंडरों में बोली लगा पाएंगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वित्त मंत्रालय ऐसी योजना बना रहा है जो 5 साल पहले चाइनीस कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा देगी। यह कदम सरकार द्वारा भारत चीन की सीमा पर तनाव कम होने के बाद लिया जा रहा है। आपको बता दें कि भारत ने साल 2020 में चीनी कंपनियों पर यह प्रतिबंध लगाए थे। जब गलवान घाटी की घटना के बाद से दोनों ही देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव बेहद बढ़ गया था। इस प्रतिबंध के तहत चीनी कंपनियों को भारत सरकार द्वारा बनाई गई एक समिति में पंजीकरण कराना होगा और राजनीतिक व सुरक्षा मंजूरी लेना अनिवार्य कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: Taiwan पर China का बड़ा Cyber War! खुफिया रिपोर्ट में खुलासा- रोज हो रहे 26 लाख हमले

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति के टेरिफ लगाने की वजह से चीन और भारत के बीच व्यापारिक रिश्ते वापस से पटरी पर आते दिख रहे हैं। जहां पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी की एसईओ मीटिंग के लिए चीन के दौरे को बेहद अहम बताया जा रहा है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के एसईओ दौरे के बाद से ही दोनों देशों के बीच बेहद सुधार देखने को मिला। जहां दोनों देशों के बीच सीधी फ्लाइट शुरू हुई। वहीं भारत की ओर से चाइनीस प्रोफेशनल्स के लिए वीजा देने में तेजी लाई गई।

भारत में फोन की एसेंबलिंग तो हो रही है लेकिन चिप्स और पुर्जे, मशीनरी अभी चीन से ही आ रही है। सिर्फ जुलाई 2025 में चीन ने भारत को 1 अरब डॉलर के कंप्यूटर चिप्ल भेजे। इसके अलावा अरबों डॉलर के फोन और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स भारतीय फैक्ट्रियों तक पहुंचे। यानी एप्पल की मेड इन इंडिया कहानी के पीछे भी मेड इन चाइना का तड़का लगा हुआ है। ये रिकॉर्ड ब्रेकिंग व्यापार उस वक्त हो रहा है जब अमेरिका ने चीन और भारत पर हाई टैरिफ लगा रखे हैं। ट्रंप प्रशासन ने सोचा कि टैरिफ बढ़ाओ और चीन-भारत की कमर टूट जाएगी। अमेरिका जीत जाएगा। लेकिन चीन ने अपनी रणनीति बदली। भारत के साथ उतर गया। भारत, अफ्रीका और साउथ ईस्ट एशिया जैसा नया मार्केट पकड़ चुका है। यूरोप में भी नया ग्राहक ढूढ़ लिया है। 

प्रमुख खबरें

Great Nicobar Islands project: हिंद महासागर में भारत का गेम चेंजर, बढ़ेगी रणनीतिक ताकत

न आटा गूंथना, न बेलना, फिर भी बस 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा ये Egg Paratha

बस 3 चीजों से घर पर बनाएं यह Natural Hair Toner, पाएं Super Shiny बाल

बच्चा पढ़ाई से भागता है? डांटना नहीं, ये 5 Smart Parenting Tips अपनाएं, दूर होगा डर