AAP में बड़ा बलदवा, सौरभ भारद्वाज को दिल्ली की कमान, मनीष सिसोदिया बने पंजाब के प्रभारी

By अंकित सिंह | Mar 21, 2025

आम आदमी पार्टी ने सौरभ भारद्वाज को पार्टी की दिल्ली इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। गोपाल राय और पंकज गुप्ता को क्रमशः गुजरात और गोवा का प्रभारी बनाया गया है। अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक के बाय ये फैसला लिया गया है। आप सांसद संदीप पाठक ने कहा ने बताया कि आज पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में कई फैसले लिए गए। गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है और मुझे छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: 'AAP और BJP किसान विरोधी', पंजाब में किसानों को हिरासत में लेने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि क्या भाजपा सरकार राजधानी में 18 वर्ष से अधिक आयु की लगभग 48 लाख महिलाओं को 2,500 रुपये देगी? या कई तरह की शर्तें लगाकर इसकी एक प्रतिशत से भी कम संख्या को लाभ देगी। आतिशी ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 12 दिन पहले एक समिति बनाई थी, जिसने अभी तक कुछ नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है