चुनाव से पहले इस राज्य सरकार का बड़ा दाव, पुराने बिजली बिल माफ करने का किया ऐलान

By अंकित सिंह | Aug 28, 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्य के गरीब लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के पुराने बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे। उन्होंने यह बात दुमका में एक सभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार 200 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है और अब पहले चरण में आयकर रिटर्न नहीं देने वाले गरीबों के सभी पुराने बिजली बकाए माफ कर दिये जायेंगे। सरकार मध्यमवर्गीय परिवारों का भी आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर किसी के घर में शून्य रुपये का बिल भेजने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Bharat bandh : भारत बंद आज, राजस्थान, बिहार, झारखंड में दिख रहा असर

सोरेन ने कहा कि राज्य के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी हर हाल में जरूरी है। यही कारण है कि हमारी सरकार आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काम कर रही है। हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा झारखंड सरकार के विकास कार्यों से डर गयी है और अब सरकार और विधायकों को तोड़ने के अभियान में लगी हुई है, लेकिन वह उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की बात पर हेमंत सोरेन ने फिलहाल इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता