महाराष्ट्र: चुनाव ऐलान से पहले बड़ा फैसला, रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा इस यूनिवर्सिटी का नाम

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2024

महाराष्ट्र कैबिनेट ने महाराष्ट्र कौशल विश्वविद्यालय का नाम बदलने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय का नाम अब दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा। सरकार ने यह फैसला दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को सम्मान देने के लिए लिया है। महाराष्ट्र कौशल विकास विश्वविद्यालय को अब रतन टाटा विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा।  9 अक्टूबर को उद्योगपति का निधन हो गया और पूरे देश ने इस बड़ी क्षति पर शोक व्यक्त किया। रतन टाटा ने अपना पूरा जीवन देश को बेहतर बनाने और भारत को एक नई पहचान दिलाने में समर्पित कर दिया। उनके निधन के बाद उनकी याद में ये फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: रतन टाटा का सिंगापुर के आर्थिक बदलाव में बहुमूल्य योगदान रहा: प्रधानमंत्री Lawrence Wong

महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई कि दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया जाना चाहिये और बाद में यह प्रस्तावित भी किया गया। कैबिनेट बैठक के दौरान रतन टाटा की याद में शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया। 

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना