असम सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स एक्ट किया रद्द, सीएम हिमंत ने दी जानकारी

By अंकित सिंह | Jul 18, 2024

असम सरकार ने गुरुवार को एक कैबिनेट बैठक में असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम और नियम 1935 को रद्द करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमने बाल विवाह के खिलाफ अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करके अपनी बेटियों और बहनों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 

विधेयक को असम विधानसभा के अगले मानसून सत्र से पहले विचार के लिए रखा जाएगा। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में जनसांख्यिकीय बदलावों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने दावा किया कि असम में मुस्लिम आबादी 1951 में 12% से बढ़कर आज 40% हो गई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह मुद्दा उनके लिए राजनीति से परे है और इसे राज्य के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। एएनआई द्वारा रिपोर्ट की गई सरमा की टिप्पणी ने इन जनसांख्यिकीय बदलावों के कारण कई जिलों को खोने की गंभीरता को रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: बाल विवाह को रोकने में Assam Model की सफलता को देखते हुए सभी राज्यों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए

हिमंत बिस्वा सरमा ने जोर देते हुए कहा कि मेरे लिए यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह मेरे लिए जीवन और मृत्यु का मामला है। हाल की आपराधिक गतिविधियों के संबंध में, सरमा ने पहले किसी विशेष समुदाय की पहचान करने से बचते हुए, आबादी के एक विशिष्ट वर्ग से जुड़ी घटनाओं के बारे में चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने अपराध के लिए केवल किसी धार्मिक समूह को जिम्मेदार न ठहराते हुए दोहराया कि लोकसभा चुनाव के बाद से हालिया रुझान परेशान करने वाले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.