मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों को अगले साल मार्च तक मिलेगा मुफ्त राशन

By अभिनय आकाश | Nov 30, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को अगले साल मार्च तक बढ़ाकर करीब 80 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त अनाज मुहैया कराना जारी रखेगी। पीएम ने कहा कि हम देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चला रहे हैं, ताकि उन्हें अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस योजना को अब मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है। लगभग 260,000 करोड़ (₹2.6 ट्रिलियन) की लागत के साथ यह योजना आश्वस्त करती है कि 80 करोड़ से अधिक लोगों के पास अपने घरों में खाना बनाने के लिए भोजन उपलब्ध होगा। कैबिनेट ने 24 नवंबर को पीएमजीकेएवाई का विस्तार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। भारत की दो-तिहाई आबादी को कोविड -19 राहत उपाय के रूप में प्रति माह मुफ्त अनाज वितरित करने की योजना, मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दी गई।

प्रमुख खबरें

क्या Justin Langer बनेंगे England Coach? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया अफवाहों का सच

जयराम रमेश ने NEP को Nagpur Education Policy कहा, बिना संसदीय चर्चा लागू करने का आरोप

राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाया गंभीर आरोप, लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Silent Killer है High BP, साइलेंट किलर बन रहा है उच्च रक्तचाप, ये Lifestyle Changes करेंगे असर