नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, खराब सड़कों की अस्थाई मरम्मत में हुए भ्रष्टाचार की होगी जांच

By अंकित सिंह | Nov 23, 2021

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त होते दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, बिहार में बाढ़ के दौरान कई सड़कें टूट गई थी। इन सड़कों का अस्थाई तौर पर मरम्मत किया गया था। हालांकि कई जगह मरम्मत करने के दौरान तय मानकों का पालन नहीं हुआ था। इसी को लेकर अब नीतीश कुमार की सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच का जिम्मा कार्यपालक अभियंताओं को दिया जा रहा है। हालांकि वे अधीनस्थ कार्य प्रमंडल में जांच नहीं कर सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें: फ्रांस की लड़की का बिहार के लड़के पर आया दिल, बेगूसराय आकर लिये सात फेरे

बाढ़ का पानी उतर जाने के बाद सरकार ने इन सड़कों के अस्थाई मरम्मत के आदेश दिए है। हालांकि मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत विभाग को लगातार मिल रही थी। सड़क एक बार फिर से टूटने लगे थे जिसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब शिकायत के बाद विभाग जग गया है और अस्थाई मरम्मत कार्यों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। 

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान