CM पद की शपथ लेने के साथ ही उमर अब्दुल्ला का बड़ा फैसला, DGP को दिया से खास निर्देश

By अंकित सिंह | Oct 16, 2024

उमर अब्दुल्ला ने 16 अक्टूबर को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के 54 वर्षीय उपाध्यक्ष, 2019 में इसे केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले फैसले में, अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारी से कहा है कि सड़क पर यात्रा करते समय उनके लिए 'ग्रीन कॉरिडोर' या 'ट्रैफिक स्टॉपेज' की कोई आवश्यकता नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Omar Abdullah ने संभाली J&K की कमान, केंद्र शासित राज्य के पहले CM बने

अब्दुल्ला ने आगे लिखा कि मैं अपने कैबिनेट सहयोगियों से भी इसी उदाहरण का अनुसरण करने के लिए कह रहा हूं। हर चीज में हमारा आचरण लोगों के अनुकूल होना चाहिए। हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं, उन्हें असुविधा पहुंचाने के लिए नहीं। यूटी को छह साल में पहली निर्वाचित सरकार मिली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा महबूबा की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के बाद, जून 2018 से जम्मू और कश्मीर केंद्र शासन के अधीन है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा उम्मीदवार, सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया ऐलान

Akash Anand ने दूसरी पार्टी में जाने की खबरों को नकारा, Mayawati को बताया राजनीतिक गुरु

BJP से जुड़े कॉन्ट्रैक्टर Praveen Jain पर फायरिंग की साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

Shubman Gill की नजरें Clean Sweep पर, तीसरे ODI में Ravindra Jadeja की फॉर्म पर टिकी नजर