Delhi Election से पहले आ गया कोर्ट का बड़ा फैसला, CM आतिशी के खिलाफ BJP ने किया था मानहानि का केस

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2025

दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी के खिलाफ भाजपा नेता की मानहानि की शिकायत खारिज कर दी। आतिशी को मामले के सिलसिले में तलब किया गया था। मामला भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दायर किया था। आरोप लगाया था कि भगवा पार्टी द्वारा आप विधायकों को तोड़ने के कथित प्रयासों के संबंध में मुख्यमंत्री के बयानों से उनकी व्यक्तिगत और पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। अदालत में कपूर ने दलील दी थी कि ये आरोप निराधार और मानहानिकारक थे।

इसे भी पढ़ें: LG और दिल्ली पुलिस को संदीप दीक्षित ने लिखा पत्र, केजरीवाल-आतिशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जानें पूरा मामला

पिछले साल एक बयान में आतिशी ने कथित तौर पर दावा किया था कि आम आदमी पार्टी (आप) के 21 विधायकों से भाजपा ने संपर्क किया था, जिसने उन्हें भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए प्रत्येक को 25 लाख रुपये की पेशकश की थी। उसी कार्यक्रम के दौरान आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने उनसे शामिल होने के लिए संपर्क किया था अन्यथा आने वाले दिनों में उन्हें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार