कमला नेहरू अस्पताल हादसे को लेकर हुआ बड़ा फैसला, कई अधिकारियों को किया निलंबित

By Suyash Bhatt | Nov 10, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों की मौत का आंकड़ा अब तक साफ नही हुआ है। हालांकि सरकार ने अब तक सिर्फ 5 मौतें ही मानी हैं। वहीं घटना के तीसरे दिन सरकार ने लापरवाही मानते हुए तीन बड़े अफसरों को हटाते हुए एक इंजीनियर को भी निलंबित कर दिया है।

आपको बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र शुक्ला, हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक लोकेंद्र दवे और कमला नेहरू अस्पताल के संचालक केके दुबे को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:कमला नेहरू अस्पताल में हुई बच्चो की मौत को लेकर कांग्रेस ने किया बड़ा खुलासा 

वहीं इसी कड़ी में सीपीए के उपयंत्री अवधेश भदौरिया को भी निलंबित कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी कलेक्टरों को हर 10 दिन में अस्पतालों के फायर सेफ्टी व अन्य उपकरणों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Iran के साथ युद्ध के बीच America का बड़ा कदम, डिफेंस कंपनियों को हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश

Reality Show Alliance का सेलिब्रेशन: Sohail Khan के घर Salman Khan और कुणाल खेमू का दिखा खास अंदाज

Mahesh Babu Birthday: Rajamouli की Varanasi में Rudra लुक रिवील, Priyanka Chopra संग दिखेगा एक्टर का जलवा

बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप