कमला नेहरू अस्पताल को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, सिर्फ कागजों में हुआ है ऑडिट

By Suyash Bhatt | Nov 09, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के हमीदिया कैंपस में बने कमला नेहरू हॉस्पिटल में लगी आग ने फायर सेफ्टी सिस्टम की पोल खोल दी है। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर मिलाकर 8 मंजिल के इस हॉस्पिटल में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे।

वहीं ऑटोमेटिक हाइड्रेंट भी खराब पड़ा था। बताया जा रहा है कि करीब 6 महीने पहले ही नगर निगम ने अस्पताल और बड़ी इमारतों का ऑडिट करवाया था जो सिर्फ कागजों में ही हुआ था।

कमला नेहरू हॉस्पिटल में 15 साल से NOC नहीं ली गई थी। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, भोपाल की 70% अस्पताल और इमारतों के यही हाल है। वहीं निगम अफसरों का कहना है कि ऑडिट रिपोर्ट प्राइवेट एजेंसी देती है। इसी रिपोर्ट को सुरक्षा के लिहाज से ठीक मान लिया जाता है। लेकिन रिपोर्ट देने के बाद अमला मौके पर जाकर हकीकत नहीं देखता।

इसे भी पढ़ें:कमला नेहरू अस्पताल से हुआ एक वीडियो वायरल 

आपको बता दें कि नियम के हिसाब से अस्पताल में फायर पंप, टेरेस पंप, फास्ट एंड फायर फाइटिंग एप्लांयसेज सिस्टम, प्रेशराइजेशन-ऑटो डिटेक्शन सिस्टम आदि फायर उपकरण जरूरी है। प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में नियम एक जैसे ही हैं।

हालांकि 6 महीने पहले निगम ने प्रत्येक अस्पताल और बड़ी बिल्डिंगों का ऑडिट करवाया था। इसके बाद जरूरी कदम उठाने को कहा था। बकायदा ऑडिट रिपोर्ट भी ली गई थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन के भरोसे फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट तैयार की गई थी।

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत