बग्गा के पिता का बड़ा खुलासा, तजिंदर को AAP में शामिल करना चाहते थे केजरीवाल

By अंकित सिंह | May 08, 2022

पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर लगातार राजनीति हो रही है। दूसरी ओर तजिंदर पाल सिंह बग्गा भी अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी पर भी जबरदस्त तरीके से निशाना साथ रहे हैं। एक बार फिर से तजिंदर बग्गा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा, केजरीवाल के क़ानून से नहीं। बग्गा ने दावा किया कि केजरीवाल ने चुनाव में कहा था कि वे गुरु ग्रंथ साहब जी की बेअदबी करने वालों को 24 घंटे में जेल भेजेंगे लेकिन उन्होंने पुलिसवालों का प्रमोशन कर दिया जिन्होंने बेअदबी करने वालों को बचाया था।

पिता का बड़ा खुलासा

बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने कहा कि हमें खुशी है कि पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय ने तजिंदर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल तजिंदर से डरते हैं क्योंकि वह उनके गलत कामों को उजागर कर रहे हैं। उसने तजिंदर को आप में शामिल होने के लिए मनाने की भी कोशिश की लेकिन वह शामिल नहीं हुआ। आपको बता दें कि  पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने शनिवार रात निर्देश दिया कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम न उठाया जाए। इससे पहले दिल्ली भाजपा के नेता ने मोहाली की एक अदालत द्वारा दिन में जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती