बिग बॉस में शमिता शेट्टी का बड़ा खुलासा, कहा- कार एक्सीडेंट में उनके पहले बॉयफ्रेंड की हो चुकी है मौत

By अंकित सिंह | Sep 08, 2021

ओटीटी पर बिग बॉस का प्रसारण जारी है। बिग बॉस नित्य नए-नए मोड़ ले रहा है जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। हाल के दिनों में देखें तो राकेश बापट और शमिता शेट्टी के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। इन दोनों को लगातार बहस करते हुए देखा जा रहा है जिससे प्रशंसकों को भी चिंता हो रही है। राकेश के साथ अपने कठिन संबंधों के बीच शमिता शेट्टी ने बड़ा खुलासा किया है। शमिता शेट्टी ने अपने पहले प्यार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पहले प्रेमी की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: सपना चौधरी की फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, ऐसे कमेंट्स कर रहे फैंस

इससे पहले राकेश ने भी नेहा से बात की थी। राकेश ने बताया था कि कैसे शमिता उनकी वजह से परेशान हो रही हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी शुरू होने के बाद से समिता और राकेश के बीच एक कनेक्शन दिख रहा था। शमिता और राकेश ने यह संकेत भी दिया कि वे दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित हैं। शमिता ने नेहा के सामने यह कबूल भी किया था कि वह राकेश को पसंद करती हैं। 

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश