मायावती का योगी सरकार पर निशाना, बोलीं- तबादला-तैनाती के खेल में बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य तथा लोक निर्माण विभाग में हाल में हुए तबादलों को लेकर उठे विवाद के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने रविवार को गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तबादला-तैनाती के इस खेल में ‘‘बड़ी मछलियों’’ को बचाने का प्रयास अब भी जारी है। मायावती ने गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा केरल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर की गई बैठक के दौरान कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में हर स्तर पर जारी भारी भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता ने अब यह भी देख लिया कि सरकारी ‘ट्रांसफर-पोस्टिंग’ में किस प्रकार का भ्रष्टाचार का खेल हुआ है।’’

प्रमुख खबरें

2036 Olympic Games: भारत समेत 7 देश नवंबर में IOC के सामने रखेंगे मेजबानी का दावा

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-election के लिए मतदान

Top 10 Breaking News 6 October 2026 | Election Commission | Modi Cabinet Decisions | FlyDubai flight FZ1073 | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Aviation Turbine Fuel की महंगाई रोकने को Price Stabilisation Fund पर केंद्र कर रहा विचार