राजधानी में कोरोना की जांच में निकला बड़ा फर्जीवाड़ा ,नहीं कराई जांच और लिस्ट में आया नाम

By सुयश भट्ट | Aug 17, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। यहां कबाड़ में बगैर इस्तेमाल हुई कोरोना की जांच में काम आने वाली किट मिली है। वहीं ऐसी शीट भी मिली है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने कोरोना की जांच कराई ही नहीं है।

दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश में तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। तीसरी लहर को रोकने की कवायद में जहां टीकाकरण जोर-शोर से कराए जा रहे हैं। वहीं बड़े पैमाने पर कोरोना की जांच कराए जाने के दावे भी किए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश की शिवराज सरकार अभी भी बड़े पैमाने पर कोरोना की जांच कराए जाने के दावे करती है। सरकार के दावों की हवा कबाड़ में मिले उन कोरोना की किट ने निकाल दिए हैं जिनसे आरटीपीसीआर और एंटिजन के टेस्ट किए जाते हैं। इस्तेमाल नहीं हुई ये किट कबाड़ में मिली है।

इसे भी पढ़ें:पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत, टीआई समेत चार पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित 

उधर मामले का खुलासा होने के बाद प्रदेश ले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, मामले की पूरी जांच होगी, सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। गड़बड़ी पता चलेगी तो सरकार कार्रवाई करेगी।

प्रमुख खबरें

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त