उपचुनावों से पहले प्रदेश में गाय बनी राजनैतिक मुद्दा, कांग्रेस बीजेपी हुई आमने सामने

 Goushala
सुयश भट्ट । Aug 17 2021 3:47PM

मंत्री हरदीप सिंह डंग द्वारा गाय पालन को लेकर कानून बनाए जाने की बात के बाद मचे सियासी बवाल के बाद अब कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में गाय पालने के कानून पर सियासत तेज हो गई है। मंत्री हरदीप सिंह डंग द्वारा गाय पालन को लेकर कानून बनाए जाने की बात के बाद मचे सियासी बवाल के बाद अब कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। विश्वास सारंग ने कहा कि गाय के संरक्षण के लिए कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया बीजेपी ने ही गौ संरक्षण का काम किया है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में बीजेपी ने फूंका चुनावी बिगुल, वी डी शर्मा ने शुरू किए दौरे 

दरअसल बीजेपी की शिवराज सरकार में मंत्री हरदीप सिंह डंग ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में कहा था कि देश में गाय पालने पर कानून बनाया जाए। खेती किसानी से जुड़े किसानों के लिए भी गाय पालना अनिवार्य किया जाए। जो जनप्रतिनिधि चुनाव लड़ना चाहता है उसके लिए भी गौ पालन अनिवार्य हो।

वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने इस मामले में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। सारंग ने कहा कि कमलनाथ ने गाय पालन को बड़े-बड़े उद्योगपतियों का धंधा बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि गाय के संरक्षण के लिए कोई कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। आगे कहा कि हम गाय पर सियासत नहीं करते, गाय पूजनीय है, गौ संवर्धन, गौ संरक्षण का काम बीजेपी ने किया है।

इसे भी पढ़ें:MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधने पहुचेंगी चयनित महिला शिक्षक, करेंगी ये मांग 

इस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि बीजेपी इस बात की गारंटी ले कि गाय पालने पर मॉब लिंचिंग नहीं होगी। आरिफ मसूद ने कहा कि गाय की रस्सी हाथ में पकड़ने से ही डर लगता है।मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ गाय पर सियासत करती है। बीजेपी को गाय से कोई प्यार नहीं है। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी के तमाम केंद्रीय मंत्री और पूर्व मंत्रियों ने गौ मांस खाने को बढ़ावा दिया है। इन मंत्रियों ने यह तक कहा है कि हम अगर गौ मांस खाते हैं तो किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए और कोई हमें रोक नहीं सकता।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़