India-EU Deal का बड़ा असर: क्या अब Mercedes, BMW जैसी Luxury Cars होंगी सस्ती?

By Ankit Jaiswal | Jan 28, 2026

भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए व्यापार समझौते ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में हलचल तेज कर दी है। बता दें कि इस समझौते के तहत पूरी तरह आयातित कारों पर लगने वाला शुल्क मौजूदा 110 प्रतिशत से घटाकर चरणबद्ध तरीके से 10 प्रतिशत तक लाने की योजना है। हालांकि, इसका असर तुरंत बाजार में दिखे, ऐसा जरूरी नहीं है।

इस बदलाव का सीधा फायदा केवल उन कारों को मिलेगा जो पूरी तरह विदेश में बनकर भारत आती हैं, यानी सीबीयू मॉडल। भारत में असेंबल होने वाली लग्ज़री कारों पर यह छूट लागू नहीं होगी। ऐसे में मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसे ब्रांड्स के आम सेडान और एसयूवी मॉडल्स की कीमतों में बड़ी कटौती की उम्मीद कम है। हालांकि, इनके हाई-परफॉर्मेंस और सीमित संस्करण वाले मॉडल्स, जैसे एएमजी, बीएमडब्ल्यू एम सीरीज़ और ऑडी आरएस, सस्ते हो सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि शुल्क 40 प्रतिशत तक घटता है, तो पूरी तरह आयातित कारों की कीमत में करीब 30 प्रतिशत तक कमी संभव है। वहीं, 10 प्रतिशत शुल्क की स्थिति में यह राहत और बढ़ सकती है, हालांकि मुद्रा विनिमय दर, अतिरिक्त सेस और कंपनियों की मूल्य नीति जैसे कारक अंतिम कीमत तय करेंगे।

इस समझौते में पुर्जों और कंपोनेंट्स पर शुल्क घटाने का भी प्रस्ताव है, जिसे अगले 5 से 10 वर्षों में लागू किया जा सकता है। इससे भारतीय वाहन निर्माताओं को यूरोपीय सप्लायर्स से बेहतर गुणवत्ता वाले पुर्जे सस्ते दामों पर मिलने का रास्ता खुल सकता है।

कुल मिलाकर, यह समझौता उपभोक्ताओं के लिए बेहतर तकनीक और नए विकल्प लाने की संभावना पैदा करता है, लेकिन यह उम्मीद करना कि कल से ही लग्ज़री कारें बेहद सस्ती हो जाएंगी। धीरे-धीरे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने और नए मॉडल्स आने की संभावना जरूर मजबूत होती दिख रही है।

प्रमुख खबरें

US Iran Peace Treaty पर अमेरिका की ओर से कौन करेगा स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर? Donald Trump ने आखिरकार साफ की स्थिति

क्या काम न मिलने की वजह से Sanchita Ugale ने की आत्महत्या? एक्ट्रेस के दादा ने तोड़ी चुप्पी- उसका कोई गॉडफादर नहीं था

Modi Trump Meeting In France | G7 Summit में प्रधानमंत्री मोदी की एंट्री! क्या ट्रंप के साथ होने वाली इस महाबैठक से बदलेगा दुनिया का समीकरण?

US Iran Peace Treaty | 300 अरब डॉलर का वो सीक्रेट पन्ना, जिसने अमेरिका-ईरान की महाडील पर लगाया ब्रेक! ट्रंप बोले- यह झूठ है!