Trump के फेंटानिल तस्करी वाले नए आरोपों के बीच भारत-चीन की बड़ी बैठक, अमेरिका को लगेगा 440 वोल्ट का झटका

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2025

एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनियाभर में जाकर टैरिफ की धमकी दे रहे हैं। इसकी जद में चीन सबसे ऊपर है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि भारत इससे अछूता है। भारत पर भी इसका असर बराबर पड़ेगा। लेकिन टैरिफ से इतर अब अमेरिका में हजारों जिंदगियां लील चुके फेंटानिल नाम की घातक ड्रग को लेकर अब अमेरिका ने नए दावे किए हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसी की ताजा रिपोर्ट में अब उंगलियां भारत की तरफ भी उठाई गई हैं। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के प्रतिशोधात्मक टैरिफ लागू होने में बस एक सप्ताह बचा है, ऐसे में अमेरिका ने अब भारत को चीन के साथ मिलकर ड्रग तस्करों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रीकर्सर रसायनों और उपकरणों की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आपूर्ति को सक्षम करने में एक मुख्य प्लेयर के रूप में नामित किया है। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Army Chief भारत के लिए करने वाले हैं ये बड़ा काम! चीन भागे यूनुस

अब अमेरिका के राष्ट्रपति के इसी तरह के तेवरों के बीच भारत और चीन के बीच एक बैठक हुई, जिसने अमेरिका को हैरान कर दिया है। भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। बड़ी बात ये है कि गंभीर विषयों को ध्यान में रखते हुए ये  बैठक काफी सार्थक भी साबित हुई। दोनों देशों के बीच ये बैठक ऐसे समय में हुई है जब डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से दुनियाभर में तनाव मचा हुआ है। तब जब चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत के साथ व्यापारिक साझेदारी को बढ़ाने  और मजबूत करने की पेशकश तक कर चुके हैं। चीन चाहता है कि टैरिफ के इस वॉर का सामना करने के लिए भारत उसे सहयोग दे। इन सभी गठजोड़ के बीच भारत और चीन के बीच बातचीत हुई। हालांकि बातचीत व्यापार को लेकर नहीं थी। इस बार पुराने विवादों को सुलझाने के लिए इस बैठक को बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच सीमा पर तनाव को लेकर बातचीत की। दोनों ने समाधान की तरफ बातचीत की। भारत और चीन ने तनाव को कम करने से लेकर सीमा पार नदियों औऱ कैलाश मानसरोवर यात्रा समेत सीमा पार सहयोग को जल्द से जल्द बहाल करने पर भी जोर दिया। 

Stay updated with https://www.prabhasakshi.com/international on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया