Tejashwi Yadav की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, काफिले में तेज रफ्तार ट्रक घुसा, उठ गए सवाल

By रितिका कमठान | Jun 07, 2025

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। शुक्रवार और शनिवार की रात 1.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने तेजस्वी यादव के काफिले में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन सुरक्षाकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। तेजस्वी यादव जब मधेपुरा से पटना आ रहे थे उस दौरान हाजीपुर-मुजफ्फरपुर हाइवे पर ये हादसा हो गया था।

तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने अपने भाई के काफिले की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक पर चिंता व्यक्त की है। एक्स अकाउंट पर रोहिणी ने हादसे को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने दावा किया कि ये गलती जानबूझकर की गई है। रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में लिखा, 'तेजस्वी की सुरक्षा में स्थानीय प्रशासन द्वारा दिखाई गई लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। इस घटना की तत्काल जांच होनी चाहिए।

रोहिणी आचार्य ने कहा कि काफिले के बीच में तेजस्वी की गाड़ी सिर्फ पांच फीट दूरी पर ट्रक कैसे पहुंचा। ये सुरक्षा में कोताही-लापरवाही जान बूझकर बरती गई है। ये तेजस्वी को नुकसान पहुंचाने की मंशा थी। ये दावा भी रोहिणी ने किया कि ये पहली बार नहीं है। तेजस्वी यादव के साथ पहले भी ये घटनाएं हुई है।

पुलिस की मानें तो जिस ट्रक ड्राइवर ने काफिले में टक्कर मारी उसे गिरफ्तार किया गया है। टोल गेट के पास पुलिस ने उसे पकड़ा है। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम

Global Food Security and War | समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान