लखनऊ में योगी की मौजूदगी में भाजपा की बड़ी बैठक, विधानसभा चुनाव हारने वालों को MLC का टिकट नहीं

By अंकित सिंह | Mar 14, 2022

उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत के बाद योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर थे। दिल्ली दौरे से लखनऊ लौटने के बाद भाजपा की एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव को लेकर भी मंथन की गई। इसी को लेकर बड़ा फैसला भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने साफ कर दिया है कि जिन उम्मीदवारों ने विधानसभा का चुनाव हारा है, उन्हें एमएलसी का टिकट नहीं दिया जाएगा। जाहिर सी बात है कि चुनाव हारने के बाद जिन नेताओं ने एमएलसी बनने की इच्छा संजोया था, उन्हें बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 9 अप्रैल को 36 सीटों पर एमएलसी के चुनाव होने हैं। इसके लिए 15 से 19 मार्च के बीच नामांकन होगा। माना जा रहा है कि भाजपा के इस बैठक में एमएलसी चुनाव के लिए नामों पर मंत्रणा हुई है। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर चर्चा की गई है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि यह बैठक मुख्यमंत्री के आवास पर हुई इस बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी शामिल रहे। इनके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन प्रभारी राधामोहन सिंह तथा सुनील बंसल भी शामिल हुए। इस बैठक से यह भी संदेश मिले हैं कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होली के बाद अगले हफ्ते में आयोजित किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर