राजनाथ सिंह के आवास पर BJP नेताओं की बड़ी बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद, जानें किस बात पर हुई चर्चा

By अंकित सिंह | Jul 18, 2025

संसद के मानसून सत्र से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की एक रणनीतिक बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू, मनोहर लाल खट्टर, एल. मुरुगन, अर्जुन राम मेघवाल और सीआर पाटिल शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने आगामी संसद सत्र से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सोमवार से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

इसे भी पढ़ें: बदलाव चाहता है बंगाल, PM Modi का ममता सरकार पर वार, बोले- TMC का गुंडा टैक्स बंगाल में निवेश को रोक रहा

केंद्र सरकार मानसून सत्र में मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025 और कराधान विधि (संशोधन) विधेयक 2025 सहित कई विधेयकों को पेश और पारित करने पर विचार कर सकती है। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, सरकार जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक 2025, भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2025, भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक 2025, खान और खान (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2025, राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक 2025 को भी लोकसभा में पेश करने और पारित करने के लिए उठाएगी।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प