Israel के खिलाफ मुस्लिम देशों की बड़ी बैठक, अमेरिका ने समुद्र में खतरानक युद्ध पोत उतारकर चारो ओर से घेर लिया

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2024

इस्माइल हानिया की मौत के बाद अब वर्ल्ड वॉर तीन की आहट सुनाई देने लगी है। मीडिल ईस्ट में भीषण युद्ध की तैयारी हो रही है। इजरायल को अमेरिका के बैक सपोर्ट की बात तो सभी जानते हैं। लेकिन अब अमेरिका की सीधी एंट्री होती नजर आ रही है। हिजबुल्ला के साथ ईरान खड़ा नजर आ रहा है। ये माना जा रहा है कि ईरान की आने वाले दिनों में बड़े अटैक की तैयारी चल रही है। ऐसे में जंग और तेज होती हुई नजर आ रही है। ईरान के सुप्रीम लीडर ने इजरायल पर सीधे अटैक के आदेश दे दिए हैं। इस बार ईरान अकेला नहीं बल्कि लेबनान, यमन के साथ मिलकर बड़े हमले की तैयारी में है। 

इसे भी पढ़ें: Ismail Haniyeh की मौत के बाद ईरान कुछ करता उससे पहले इजरायल ने अब उसके मिलिट्री जनरल को ही ठोक डाला! जानें इसकी सच्चाई

स्थिति को जटिल बनाते हुए, हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह ने भी इस सप्ताह के शुरू में बेरूत में इजरायली हवाई हमले का जवाब देने की कसम खाई है जिसमें कमांडर फुआद शुक्र की मौत हो गई थी। अप्रैल में हुआ हमला दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर इजरायली हवाई हमले के प्रतिशोध में था जिसमें एक शीर्ष कमांडर सहित सात लोग मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा