किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, MSP को लेकर संसद में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर दिया बड़ा ऐलान

By अंकित सिंह | Dec 09, 2024

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में आश्वासन दिया कि नरेंद्र मोदी सरकार सभी कृषि उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि मंत्री का बयान उस दिन आया जब किसानों ने मांगों के एक चार्टर के साथ दिल्ली तक मार्च किया, जिसमें फसलों के एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी शामिल थी। चौहान ने कहा कि मैं आपके माध्यम से सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसानों की सभी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। यह मोदी सरकार है और मोदी की गारंटी को पूरा करने की गारंटी है। 

इसे भी पढ़ें: Farmers Protest 2024 । किसानों का मार्च स्थगित, कल बैठक में होगी आगे की रणनीति पर चर्चा

भाजपा नेता ने पूर्व की यूपीए सरकार पर वार करते हुए कहा कि जब दूसरे पक्ष के हमारे मित्र सत्ता में थे, तो उन्होंने रिकॉर्ड पर कहा था कि वे एम एस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार नहीं कर सकते, खासकर उपज की लागत से 50 प्रतिशत अधिक देने पर। मेरे पास रिकॉर्ड है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस कभी किसानों का सम्मान नहीं किया और लाभकारी कीमतों पर कभी गंभीरता से विचार नहीं किया। लेकिन दूसरी ओर, हम पिछले तीन वर्षों से धान, गेहूं, ज्वार और सोयाबीन जैसी फसलों के लिए उत्पादन लागत से 50 प्रतिशत अधिक दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में PDS अनाज तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 215 गिरफ्तार

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Nagpur सीट पर कांग्रेस की जीत बदलाव का संकेत, हर्षवर्धन सपकाल का बयान

हिन्दुस्तानी सरजमीं से होगा टाइप-25 का परीक्षण, भारत में मिसाइल क्यों टेस्ट करना चाहता है जापान?

Cristiano Ronaldo ने Lionel Messi को पछाड़ा, जीता Best Ballon dOr of All Time अवॉर्ड