प्रधानमंत्री मोदी के क्रोएशिया दौरे पर आई बड़ी खबर, आंद्रेज प्लेंकोविक खुद रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में क्रोएशिया पहुंचे। कनाडा की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ज़ाग्रेब पहुंचे, जहां उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। क्रोएशिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा है, जो द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, इस यात्रा से आपसी हितों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा है। क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने विशेष सम्मान प्रदर्शित करते हुए हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। 

इसे भी पढ़ें: G7 Melodi Meet: मोदी जी यू आर द बेस्ट! आपके जैसा...मेलोनी बनी भारतीय PM की सबसे बड़ी फैन, जताई ये इच्छा

प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया के जगरेब पहुंचे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा है। विशेष सम्मान के तौर पर प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने हवाई अड्डे पर उनका औपचारिक स्वागत किया। मोदी इस यात्रा के दौरान पारस्परिक हित के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए देश के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में कनाडा से यहां पहुंचे। कनाडा में प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और विश्व के कई नेताओं से बातचीत की। इससे पहले उन्होंने अपनी यात्रा के तहत साइप्रस का दौरा किया था।  

Stay updated with Latest International News in on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश