बिहार समेत समूचे पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत के लिए प्रधानमंत्री के मन में बड़ा स्थान : केंद्रीय मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

इंदौर (मध्य प्रदेश)। बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार इस राज्य को शुरुआत से ही खास तवज्जो देती रही है और समूचे पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में बहुत बड़ा स्थान है। बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर चौबे ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘(केंद्र सरकार द्वारा) बिहार को शुरुआत से ही खास तवज्जो दी जाती रही है।

इसे भी पढ़ें: अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान शाहीन में तब्दील हुआ : मौसम विभाग

गौरतलब है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग राजनीतिक हलकों में समय-समय पर उठती रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा था कि उनकी सरकार ने यह मांग अब तक छोड़ी नहीं है। इस बीच, चौबे ने निजी उपक्रम बर्नेट होम्योपैथी की इकाई का इंदौर में उद्घाटन किया। वह केंद्र सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभागों के राज्य मंत्री हैं। चौबे ने इंदौर में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक लेने के बाद कहा कि किसानों से खाद्यान्न की खरीद को लेकर केंद्र और राज्य सरकार में बढ़िया तालमेल है।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार